Viral Video : खेसारी लाल और काजल राघवानी की जोड़ी ने मचाया बवाल, पार्क में मस्ती में डूबे कपल, YouTube पर तहलका मचा रहा गाना, अब तक 7 करोड़ व्यूज

Viral Bhojpuri Songs, Bhojpuri Songs, Viral Video, Kajal Raghvani, khesari Lal Yadav

Viral Bhojpuri Songs, Bhojpuri Songs, Viral Video, Kajal Raghvani, khesari Lal Yadav : भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और हर दिल की धड़कन काजल राघवानी, जब भी साथ आते हैं, धमाल मचा देते हैं। इनकी जोड़ी की बात हो या उनके गानों की, दोनों की केमिस्ट्री हमेशा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। अब इस जोड़ी का नया गाना ‘फंसरी लगा लेब’ चर्चा में है, जो कि उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘हम हैं हिंदुस्‍तानी’ का हिस्सा है।

Random Image

‘फंसरी लगा लेब’ गाने को रिलीज हुए कुछ ही दिन हुए हैं, और यह दर्शकों के दिलों में छा चुका है। इस गाने ने खबर लिखे जाने तक 6.7 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है, जो कि इस गाने की लोकप्रियता का प्रमाण है। गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी ने शानदार अभिनय और अदाकारी से इसे और भी खास बना दिया है।

काजल राघवानी की हसीन अदाएं

गाने का सेटअप पार्क में है, जहाँ काजल राघवानी की हसीन अदाएं और खेसारी लाल यादव की प्‍यार भरी मस्‍ती, गाने को एक नई ऊँचाई पर ले जाती है। इस गाने में काजल की चंचलता और खेसारी की प्रेम भरी मस्ती, दर्शकों को एक रोमांटिक फीलिंग देती है।

‘फंसरी लगा लेब’ एक रोमांटिक गाना है, जिसे खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज़ से सजाया है। खेसारी की दमदार आवाज़ और प्रियंका सिंह की मधुर आवाज़ ने इस गाने को एक खास मुकाम पर पहुंचा दिया है। गाने के लिरिक्स आज़ाद सिंह ने लिखे हैं, जो अपने दिल को छूने वाले शब्दों के लिए जाने जाते हैं। आज़ाद सिंह के लिरिक्स ने गाने को एक प्रभावशाली और भावनात्मक छवि प्रदान की है।

गाने का संगीत अविनाश झा ‘घुंघरू’ ने तैयार किया

इस गाने का संगीत अविनाश झा ‘घुंघरू’ ने तैयार किया है, जो भोजपुरी संगीत के क्षेत्र में एक प्रसिद्ध नाम हैं। उनके संगीत में वो जादू है जो किसी भी गाने को सुपरहिट बना सकता है। ‘फंसरी लगा लेब’ का संगीत भी उनके इस जादू का जीता-जागता उदाहरण है। अविनाश झा की धुन में बसा प्रेम और मिठास, गाने को दिल को छू लेने वाला बना देती है।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी के बीच बवाल केमिस्ट्री

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी के बीच की केमिस्ट्री को देखकर यह कहा जा सकता है कि उनका यह नया गाना भी हिट होने की पूरी संभावना रखता है। यह गाना भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों को एक नई रोमांटिक यात्रा पर ले जाता है, जहाँ प्यार और मस्ती का अनोखा संगम देखने को मिलता है।