अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का आखिरी दिन कल, गहलोत और दिग्गी पहुंचे दिल्ली

FatafatNews Desk: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का आखिरी दिन कल है। इस बीच दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर केरल के मलप्पुरम से दिल्ली रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि शुक्रवार को वह नामांकन पर्चा दाखिल कर सकते हैं। इस बीच राजस्थान के CM अशोक गहलोत भी देर रात दिल्ली पहुंच गए हैं। आज उनकी मुलाकात कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से होनी है। शशि थरूर 30 सितंबर को पर्चा भरने का एलान कर चुके हैं।