Jawan died during training in Chhattisgarh: मैदान में दौड़ रहा जवान अचानक गिरा, खून की हुई उल्टियां; मौत

Death during training: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बस्तर फाइटर्स के एक प्रशिक्षु जवान ने ट्रेनिग के दौरान दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि, जवान मैदान में दौड़ लगा रहा था। इस बीच वह अचानक जमीन पर गिर गया। गिरने के बाद खून की उल्टियां करने लगा था। कुछ देर बाद जवान ने दम तोड़ दिया। फिलहाल, उसकी मौत का कारण अभी सप्ष्ट नहीं हुआ है। जवान कोंडागांव जिले का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक, मृत जवान का नाम मुन्नालाल पोयाम (24 वर्ष) था। मुन्नालाल, बीजापुर जिले के धनोरा स्थित सीएएफ कैंप में ट्रेनिंग ले रहा था। गुरुवार को रोज की तरह मैदान में अन्य प्रशिक्षु जवानों के साथ दौड़ लगा रहा था। इस बीच अचानक जमीन पर गिर गया। कुछ देर बाद खून की उल्टी भी किया। साथियों ने अस्पताल भी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृत जवान के शव को पोस्टमार्टम के बाद गृहग्राम ले जाया जाएगा। गुरुवार की शाम तक पीएम नहीं हुआ था। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।