Big Breaking: ED की टीम, अब छत्तीसगढ़ के इस विधायक के पहुँची ईडी

रायपुर/ बिलाईगढ़. ईडी की टीम अब बिलाईगढ़ विधायक और संसदीय सचिव चंद्रदेव रॉय के पहुँच गयी है। इससे पहले आज सुबह ईडी ने राज्य के कई कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि छापे का आधार कोयला ट्रांसपोर्टेशन में जुड़ा हुआ है। कोल मामले में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। ईडी ने कांग्रेस के क़रीब आधा दर्जन नेताओं के ठिकानों पर दबिश दी है।

Picsart 23 02 20 13 03 31 315 1

इस वक़्त आपको बता दें कि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव, प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है।

IMG 20230220 WA0020

वही विनोद तिवारी के घर में ईडी की कार्रवाई को लेकर अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन उनके घर के बाहर किया जा रहा है।