Chhattisgarh News: सरगुजा के नए आईजी राम गोपाल गर्ग ने संभाला कार्यभार, पुलिसिंग को लेकर कही ये बात…

New IG Ramgopal Garg of Surguja Range: आईपीएस राम गोपाल गर्ग ने रविवार को सरगुजा रेंज के नए आईजी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। बता दें कि, 18 नवंबर को राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ के 7 सीनियर आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। जिसके तहत सरगुजा रेंज आईजी रहे अजय कुमार यादव को इंटेलिजेंस आईजी के साथ रायपुर आईजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं सरगुजा के प्रभारी आईजी के रूप में 2007 बैच के आईपीएस राम गोपाल गर्ग की पदस्थापना की है। पदभार ग्रहण करने के बाद आईजी राम गोपाल गर्ग ने मीडियाकर्मियों से चर्चा की और सरगुजा में पुलिसिंग को किस तरह से बेहतर बनाया जाएगा। इन विषयों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

आईजी राम गोपाल गर्ग ने कहा कि, इस क्षेत्र में पुलिस से संबंधित जो भी समस्याएं हैं। अपराध नियंत्रण, अपराधों की विवेचना और लॉ एंड ऑर्डर, कानून व्यवस्था। इन सभी मुद्दों से, सभी संबंधित जिले के एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा कर जो भी आवश्यक कदम है वो उठाए जाएंगे। हमारी कोशिश रहेगी कि सरगुजा रेंज में जितने भी जिले हैं। सभी जगह पर अच्छी पुलिसिंग हो और कानून व्यवस्था बरकरार रहे। अभी सभी अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। जो भी स्थानीय मु़द्दे है और कानून व्यवस्था के मुद्दे हैं। चाहे अपराधों नियंत्रण के संबंध में, उनकी समीक्षा कर विस्तृत इंस्ट्रंशन दी जाएगी। साइबर क्राइम से संबंधित हमारे जीतने भी अधिकारी-कर्मचारी हैं। हमारी कोशिश रहेंगी की उनको भी उनकी विवेचना के लिए ट्रेनिंग दी जाए और पब्लिक में एक अवेयरनेस के लिए भी हम कैंपेन चलाएंगे। ताकि साइबर क्राइम की घटना घटित होने से कैसे लोग बच सकते हैं। उसके बारे में उनको जागरूक करने की कोशिश की जाएगी। पुलिस द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है। इसको और अच्छे से सभी अधिकारियों से, सीमावर्ती जिले के भी अधिकारियों से, स्टेट के अधिकारियों से चर्चा कर जो भी आवश्यक कदम हो उठाए जाएंगे।