13 किलो 30 इंच की यह चीज पेट की सर्जरी से आई बाहर, मेडिकल जगत हैरान

Something weighs 13 kg and 13 inches in length found during surgery of stomach

विज्ञान में कुछ न कुछ नया चलता ही रहता है और उसके परिणाम के रूप में जो भी सामने आता है वह सामान्य लोगों के लिए चमत्कार से कम नहीं होता। विज्ञान के लिए सबसे बड़ा चमत्कार आदमी का शरीर है और इसलिए शरीर पर विज्ञान में लगातार खोज चलती रहती है। हाल ही में हुए एक ऑपरेशन ने सारे विज्ञान जगत को हिला दिया और मेडिकल साइंस के लोग भी इस ऑपरेशन से हैरान है, आइए अब आपको विस्तार से बताते हैं इस बारे में।

असल में हुआ यह है कि चीन में हाल ही में एक 22 वर्ष के युवा का ऑपरेशन किया गया और इस ऑपरेशन को 10 डॉक्टरों की एक टीम ने अंजाम दिया था। इस ऑपरेशन के दौरान जो नजर आया उससे सारा मेडिकल जगत हिल गया। सर्जरी कर एक 22 वर्षीय युवा के पेट से 13 किलो 30 इंच लंबी आंत को निकाला गया। इस सर्जरी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 22 वर्षीय इस युवा का नाम Yin Lu है जो कि चीन का रहना वाला है। Yin Lu को पेट में परेशानी पहले से थी, पर उस समय उसने किसी को इस बारे में नहीं दिखाया था। कुछ समय पहले Yin Lu के पेट की तकलीफ बहुत ज्यादा बढ़ गई तथा उसको खाने में भी परेशानी आने लगी इसलिए Yin Lu के पेट की समस्या को डॉक्टरों को दिखाना जरूरी हो गया था। डॉक्टरों ने Yin Lu के पेट को देख कर पेट में ट्यूमर होने की संभावना जताई और तुरंत सर्जरी करने को कहा। सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को जो मिला वह काफी हैरान कर दें वाला था। डॉक्टरों ने पेट के अंदर से सर्जरी की सहायता से इस 13 किलो 30 इंच की एक आंत को बाहर निकला। वर्तमान में Yin Lu स्वस्थ है पर डॉक्टरों ने अभी इस प्रकार की परेशानी के पीछे के कारणों को स्पष्ट नहीं किया है।