शासकीय प्राथमिक शाला पुटपुरा में पदस्थ प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी…!

जांजगीर-चांपा। सामाजिक संगठन में पदाधिकारी रहते हुए संगठन की राशि बैंक में जमा करने के बजाय खुद रख लेने के आरोप में विभाग की छबि धूमिल होने का आरोप लगाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला पुटपुरा में पदस्थ प्रधान पाठक नरोत्तम कटकवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीईओ कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार पाठक कटकवार पर लगे आरोप छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 की कंडिका 3 के विपरित है। प्रधान पाठक को दो दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने कहा गया है। समय सीमा में स्पष्टीकरण नहीं मिलने की दशा में एक पक्षीय कार्रवाई की बात कही गई है।

Random Image