भूपेश और महंत समर्थकों के बीच राॅर… महंत समर्थक कांग्रेसी पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष के दरबार… कहा- जिलाध्यक्ष को हटाएं अध्यक्ष जी! …पार्टी की गुटबाजी खुलकर आई सामने…

जांजगीर-चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष भूपेश बघेल समर्थक चैलेश्वर चन्द्रांकार के खिलाफ अब महंत गुट के कांग्रेसी खुलकर सामने आ गये है। रोड़ की लड़ाई अब प्रदेश अध्यक्ष के पास पहुंच गई है। जिलाध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेसी रायपुर जाकर प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत कर जिलाध्यक्ष पद से हटाने की मांग किये है। जिले मे महंत समर्थक जिलाध्यक्ष चैलेश्वर चन्द्रांकार के खिलाफ एकजुट होकर शिकायत करने रायपुर पहुंचकर कर पीसीसी चीफ से अपनी बात बताई है।

राजधानी के कांग्रेस दफ्तर में गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया। जब जांजगीर के महंत समर्थक कांग्रेसी जिलाध्यक्ष की शिकायत लेकर पीसीसी अध्यक्ष के बाद पहुचें। बड़ी तादाद में कार्यकर्ता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के केबिन में शिकायती लहजे में अपनी बात रखते नजर आए। सभी अपने ही जिला अध्यक्ष को हटाने की मांग के साथ यहां पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने मोहन मरकाम से कहा कि मौजूदा जांजगीर जिला अध्यक्ष चोलेश्वर चंद्राकर कार्यकर्ताओं को ध्यान में रखकर काम नहीं करते। मनमाने तरीके से काम करने की वजह से सभी परेशान हैं। जिले मे इन दिनो कांग्रेसी पार्टी में दो फाड़ हो गया है। महंत गुट के कांग्रेसी और भुपेश बधेल केे समर्थक जांजगीर चांपा जिलाध्यक्ष चैलेश्वर चन्द्राकार के बीच आपस में तकरार हो गया हैं.

दोनो गुट खुल कर आपने सामने आ गये है। अब पार्टी में खुलकर गुटाबाजी सामने आ गई हैं। नही तो इतनी हिम्मत किसी कांग्रेसीयो में नही जो अपने ही जिलाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत करने अपने प्रदेश अध्यक्ष के पास पहुंच जाये. इस घटना क्रम मे किसी न किसी तरह उन कार्यकर्ताओ को अपने वरिष्ठ नेताओ की हामी मिली होगी। अब देखना होगा कि इस लड़ाई में वरिष्ठ नेताओ का क्या रूख है।