बीजेपी प्रत्याशी के भाई के फ्लैट में पुलिस का छापा…22 किलो सोना बरामद….

फटाफट डेस्क: बिहार – के रक्सौल विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा के भाई अशोक कुमार सिन्हा के घर से करीब 22 किलो 576 ग्राम सोने की बिस्किट और 2 किलोग्राम चांदी के समान मिले हैं। नेपाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कल 17 अक्टूबर को अशोक सिन्हा के फ्लैट पर छापामारी की, तब उन्हें भारी मात्रा में सोना मिला ।

आपको बता दे की प्रमोद सिन्हा के 4 भाई है और इन सबका घर रक्सौल के हरैया गांव में है। जब छापा मारा गया था उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। घर में ताला लगा हुआ था। पुलिस द्वारा घर का ताला तोड़ कर सोना चांदी – जप्त किया गया।

जानकारी के मुताबिक रेशम कोठी मोहल्ले के गणेश अपार्टमेंट के किराए के फ्लैट में रेड पड़ी हुई थी। अशोक सिन्हा बीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर 5 रेशम कोठी स्थित अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर पर स्थित फ्लैट नंबर 303 में रहते हैं।अपको बता दे कि मोहल्ले के लोगो ने ही अशोक के पास ब्लैक मनी होने की बात बताई थी जिसके आधार पर छापामार प्रक्रिया अपनाई गई।

पुलिस ने बताया कि एक – एक ग्राम के 13 और माध्यम आकार के 46 सोने के बिस्किट उनके फ्लैट से बरामद किए गए हैं। जिनका वजन 8 किलो 576 ग्राम है। इसके अलावा 10 और सोने के छोटे बिस्किट जप्त किए गए हैं। जिनका वजन 1 किलो है.

साथ ही सोने के गहने भी बरामद किए गए हैं।सोने का कुल वजन 22- 23 किलोग्राम है। पुलिस ने बताया कि अशोक सिन्हा भारतीय कस्टम में कार्यरत है। फिरहाल नेपाल पुलिस ने इस मामले की जानकारी भारतीय दूतावास को दे दी है। जो आगे की कारवाही देखेंगे