Petrol Diesel Price 25 July : पेट्रोल डीज़ल के भाव स्थिर, इन शहरों में हुआ सस्ता, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमत में गिरावट का असर, जनता को राहत

Petrol Diesel Price, Petrol Diesel Rate, Petrol Diesel Price 08 August

Petrol Diesel Price, Petrol Diesel Rate, Petrol Diesel Price 25 July : तेल कंपनी द्वारा आज फिर से पेट्रोल डीज़ल के नए दाम अपडेट किए गए हैं। कई शहरों में इसकी कीमत में बदलाव देखा जा रहा है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कच्चे तेल की कीमत के भाव स्थिर आंके गए हैं।

Random Image

आज, 25 जुलाई को भारत में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की गई हैं। आज कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल कीमतें कम हुई हैं, जबकि कई अन्य राज्यों में रेटों में भी तेजी से बदलाव देखा गया है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

आज के दिन ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड की कीमत में 0.76% की कमी होकर बैरल प्रति 81.09 डॉलर तक पहुंच चुकी है। इसी बीच, डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत वर्तमान में 76.98 डॉलर प्रति बैरल है।

प्रमुख महानगरों में ईंधन की कीमतों में भी आज बदलाव

देश के प्रमुख महानगरों में ईंधन की कीमतों में भी आज बदलाव देखने को मिला है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 94.72 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 103.94 रुपए और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर हैं। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपए और डीजल 91.76 रुपए प्रति लीटर हैं। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर हैं।

यहाँ हुआ सस्ता

देश के मुख्य शहरों में जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के भाव में विशेष बदलाव नहीं देखा गया है। इन शहरों में ये कीमतें स्थिर रही हैं। लेकिन चेन्नई में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 22 पैसे सस्ता हो गया है।

यहाँ बढे दाम

इसके अलावा, देश के अन्य राज्यों में भी स्थिति अलग-अलग है। आंध्रप्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी और उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हुई हैं, जबकि गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल और पंजाब में इनकी कीमतें बढ़ गई हैं।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव होने पर भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम भी बदल जाते हैं