रायपुर. बीजेपी के चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान को जवाब देने युवा कांग्रेस ने मेरा गौठान मेरा अभिमान शुरू किया हैं। इस अभियान के तहत् अगले 15 दिनों तक अलग अलग गौठानों में जाकर युवा कांग्रेस गौ सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इसी क्रम में आज सोमवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गौकल नगर स्थित गौठान पहुँचे। शहर के सबसे बड़े गौठान का उन्होंने निरीक्षण किया। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि BJP के गौठान निरीक्षण से गौठान में काम करने वाले लोगो के उत्साह में कमी आई हैं। वे दिन रात गायों की सेवा करते हैं, और बीजेपी उनके सेवा में सवाल खड़े कर रही हैं। हम लोगों को उत्साहवर्धन करेंगे, काम करने वालों का सम्मान करेंगे।

इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी बयान सामने आया हैं। सीएम ने बीजेपी पर निशाना बनाते हुए कहा कि इनको गौशाला और गोठान में अंतर नहीं समझ आता। बड़ी विदेशी गाड़ी में घूमने वाले इनकी बड़ी गाड़ियों में विदेशी कुत्ते रहते हैं। गौठान गए हो तो सेवा कर लो। सिर्फ़ वोट माँगना हैं। यदि जा रहे हैं तो कुछ अच्छे सुझाव देना चाहिए। इनका काम था पहले कमीशन फिक्स हो जाए फिर उस योजना को लॉंच करते हैं।

वही आपको बता दे कि, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर के गौठान में चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान चला रही हैं। इसी के तहत आज सोमवार को बिलासपुर में गौठानो की हकीकत को उजागर करने चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान के तहत पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अमर अग्रवाल व भाजपा विधायक रजनीश सिंह के नेतृत्व में ग्राम चोरहा देवरी व अकलतरी के गौठानो का निरीक्षण किया। गौठान में अव्यवस्था का आरोप लगाकर भाजपा नेताओं ने गौठानो को भ्रष्टाचार का माध्यम बताया।