Paris Paralympics 2024 : पेरिस पैरालंपिक में भारतीय एथलीटों की शानदार सफलता, धर्मबीर ने किया गोल्ड पर कब्जा, भारत के पास अब 24 पदक

Paris Paralympics 2024, Paris Paralympics Medal, Paris Paralympics Medal Update

Paris Paralympics 2024, Paris Paralympics Medal, Paris Paralympics Medal Update : पेरिस में चल रहे पैरालंपिक खेलों (Paris Paralympics 2024) में भारतीय एथलीटों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। बुधवार को हुए क्लब थ्रो (F51 कैटेगरी) इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार सफलता प्राप्त की। इस प्रतियोगिता में धर्मबीर ने स्वर्ण पदक जीतकर न केवल भारत का गौरव बढ़ाया है, बल्कि एक नया एशियाई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

Random Image

धर्मबीर का थ्रो उनके पिछले सर्वश्रेष्ठ थ्रो से 10 मीटर लंबा

धर्मबीर ने पिछले टोक्यो पैरालंपिक में अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन नहीं किया था। लेकिन इस बार पेरिस पैरालंपिक में उन्होंने जबरदस्त वापसी की है। क्लब थ्रो (F51) इवेंट में धर्मबीर ने चौथे प्रयास में 34.92 मीटर की दूरी फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनका यह प्रदर्शन न सिर्फ पेरिस में भारत का मान बढ़ाने वाला था, बल्कि एशियाई रिकॉर्ड भी तोड़ने वाला था। धर्मबीर का यह थ्रो उनके पिछले सर्वश्रेष्ठ थ्रो से 10 मीटर लंबा था।

प्रणव सूरमा ने भी रजत पदक जीतकर भारत को एक और महत्वपूर्ण पदक दिलाया

धर्मबीर की इस उपलब्धि के साथ ही प्रणव सूरमा ने भी रजत पदक जीतकर भारत को एक और महत्वपूर्ण पदक दिलाया। इस तरह, भारत ने इस पैरालंपिक में अब तक कुल 24 पदक प्राप्त कर लिए हैं, जिसमें 5 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में 13वें स्थान पर है।

भारत ने पेरिस पैरालंपिक में टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नई उपलब्धि दर्ज की है। अब भारत ने निर्धारित 25 पदकों के लक्ष्य को पूरा करने के लिए केवल एक कदम और बढ़ाना है। यह भारतीय खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है।

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों का यह शानदार प्रदर्शन खेलों के प्रति देश के समर्पण और कड़ी मेहनत का संकेत है। भारतीय एथलीटों ने अपनी प्रेरणादायक उपलब्धियों से देश को गर्व महसूस कराया है और आने वाले दिनों में अधिक सफलता की उम्मीदें जगी हैं।