MP Budget 2024 : मध्य प्रदेश बजट में सभी वर्गों को तोहफा, लाड़ली बहनों-किसान-कर्मचारियों के लिए बड़े ऐलान, यहां देखें डिटेल

MP Budget 2024, Madhya Pradesh Budget 2024, Mohan government Budget 2024

MP Budget 2024, Madhya Pradesh Budget 2024, Mohan government Budget 2024 : मध्य प्रदेश सरकार ने अपने पहले पूर्ण बजट में किसानों और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का ऐलान किया है।

वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने इस बजट को लेकर बयान देते हुए कहा कि इसमें कोई नया टैक्स बढ़ाया नहीं गया है और न कोई योजना बंद की गई है। बजट का कुल आंकड़ा 3 लाख 65 हजार 67 करोड़ रुपए तय हुआ है।

MP Budget 2024 : किसानों के लिए बजट

बजट में किसानों को बहुत सारी सौगातें दी गई हैं। प्रदेश में चार लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता निर्मित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें पार्वती, काली सिंध, चंबल नदी लिंक परियोजना शामिल है। इसके अलावा, फसल विविधीकरण योजना के लिए भी 20 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। किसानों को 23 हजार करोड़ रुपए के फसल ऋण वितरण का लक्ष्य भी रखा गया है।

MP Budget 2024 : युवाओं के लिए बजट

युवाओं के लिए भी बजट में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रावधान किया गया है। सभी 55 जिलों में कम से कम 1 पीएमश्री कॉलेज खोला जाएगा और 2000 नई भर्तियां होंगी। इसके अलावा, 22 नए आईटीआई कॉलेज शुरू किए जाएंगे और 5000 से अधिक सीटें बढ़ाई जाएंगी।

MP Budget 2024 : सरकारी कर्मचारियों और लाड़ली बहनों को तोहफा

बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए भी कई योजनाओं का प्रावधान किया गया है। सरकारी कर्मचारियों के रिटायर होने के बाद भविष्य निधि तुरंत मिलेगी और ‘सीएम लाड़ली बहना योजना’ और ‘सीएम-लक्ष्मी योजना’ के लिए 36,560 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

MP Budget 2024 : महाविद्यालयों और संचालन से संबंधित योजनाएं

बजट में महाविद्यालयों के लिए भी विशेष प्रावधान है। प्रत्येक जिले में पूर्व से संचालित एक महाविद्यालय को पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में उन्नयन किया जा रहा है। इन महाविद्यालयों के लिए 2000 से अधिक नए पद रचे गए हैं और 247 महाविद्यालयों के लिए 244 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

इस बजट के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों, युवाओं, सरकारी कर्मचारियों, लाड़ली बहनों और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाने का संकल्प दिखाया है। इस बजट से अपेक्षित है कि प्रदेश की विकास गति में तेजी आएगी और जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।