मिशन 2024: भाजपा को मोदी की गारंटी पर विश्वास तो कांग्रेस को राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भरोसा…जांजगीर चांपा लोकसभा पर बीजेपी की नजर…

@संजय यादव
जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले के लोकसभा क्षेत्र के आठ विधानसभा में कांग्रेस का कब्जा है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी को मोदी की गारंटी पर विश्वास है. जिसके चलते वह लोकसभा चुनाव़ जितना चाह रही है. दूसरी ओर कांग्रेस भी अति उत्साह में है क्योंकि सभी आठ विधानसभा में बीजेपी ने खाता नहीं खोल पाया है. कांग्रेस से टिकट वितरण में भारतीय जनता पार्टी आगे हो गई है छत्तीसगढ़ के 11 सीट के अलावा जांजगीर चांपा लोकसभा से महिला प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को मैदान में उतार दिया है. अब बारी कांग्रेस की है कि इस लोकसभा से किस को मौका देती हैं।

इस चुनाव से पहले प्रदेश में विधानसभा चुनाव के हार का स्वाद चख चुकी कांग्रेस पार्टी लोकसभा में भाजपा के नहले पर दहला मारने की तैयारी में है। जनता के मतों के साथ-साथ दांव पेंच और गणित चुनाव में बड़ा रोल अदा करता है। इन दांव पेच का आकलन कहीं न कहीं कांग्रेस राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन को जोड कर लगा रही है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेताओ का यह मानना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का प्रभाव छत्तीसगढ़ के लोकसभा के चुनाव में पड़ेगा। उनका यह भी मानना है कि इस न्याय यात्रा से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा मिली है और यह ऊर्जा लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने का काम करेगी।

अतिआत्मविश्वास से भाजपा का 11 सीटें जीतने का दावा…
छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित जीत के साथ प्रदेश की सत्ता पर बैठी भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर आति आत्मविश्वासी नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्ट मोदी की गारंटी, किसानों से 3100 में धान खरीदी, राम लला दर्शन योजना और महतारी वंदन योजना के प्रचार प्रसार से लोकसभा की सभी 11 सीटे जीतने का दावा कर रही है। हाल ही में प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी 11 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया है।