श्रमिक नेता बलराम गोस्वामी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया… क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और संगठन महामंत्री पवन साय ने दिलाई सदस्यता…!

जांजगीर चांपा। के एस के महानदी पावर कम्पनी लिमिटेड नरियरा के तेजतर्रार श्रमिक नेता बलराम गोस्वामी ने भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय की मौजूदगी में नवीन सदस्यता ग्रहण किया, पूर्व में भी वो भाजपा में लंबे वक्त से जुड़े हुए थे, तथा युवा मोर्चा नरियरा मंडल में उपाध्यक्ष पद का दायित्व निभा चुके थे, किन्तु पिछले लगभग 5 वर्षो से पूर्ण रूप से सक्रिय राजनीति से दूर थे, आगामी वक्त में नगर पंचायत चुनाव होना है, उनके भाजपा में पुनः सक्रिय होने से निश्चित रूप से भाजपा को लाभ मिलेगा, क्योकि श्रमिक हितों के लिए लंबे वक्त से संघर्षरत रहते हुए अपनी नौकरी गंवाने के साथ ही आंदोलन के दौरान जेल तक गए है, उनका संघर्ष ही परिणाम रहा है कि मजदूरों के वेतन बढ़ोतरी बीमा, नियमितीकरण सहित अन्य सुविधाएं मजदूरों को मिला, जिसमे उनका सराहनीय योगदान रहा है, और श्रमिक नेता के रूप में उनकी अपनी अलग ही पहचान है,उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पूर्व प्रत्याशी दिनेश सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रजनी सत्तू साहू, मनोज मिश्रा, सत्तू साहू, रोहित सारथी, आशीष प्रसाद, सुमित सिंह चंदेल दुर्गेश यादव सहित भाजपा के अन्य नेतागण मौजूद थे।

Random Image