देश के गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिवस पर हुआ श्रमवीरो का सम्मान…नव भारत के निर्माण में श्रमवीरो का अहम योगदान : प्रशांत सिंह

जांजगीर चांपा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में अहम भूमिका निभाने वाले भारत के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी का आज जन्मदिवस है। इस अवसर पर देश के कई हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किये गए। इसी क्रम में जांजगीर में श्रमवीरो एवं सहकारिता से जुड़े व्यक्तियो का सम्मान किया और गृह मंत्री के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई प्रेषित किया।
सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशांत सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रभारी भाजपा सोशल मीडिया उपस्थित रहे एवं श्रमवीरो को संबोधित कर अमित शाह को बधाई देते हुए कहा कि “अमित शाह एक मेहनती नेता हैं, जिन्होंने अपना जीवन भाजपा को मजबूत करने में समर्पित कर दिया है। उन्होंने एक असाधारण प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। आज के इस महत्वपूर्ण दिवस पर जिनका सम्मान किया जा रहा है वह देश के नवनिर्माण में अपना अहम भूमिका निभाने वाले श्रमवीर है और इन श्रमवीरो का सम्मान करके हमें सुखद अनुभूति हो रहा है क्योकि जब किसी निर्माण या कार्य की बात आती है तो वहां इन्ही श्रमवीरो को प्रथम पंक्ति में रखा जाता है इनके बिना कोई कार्य संभव नही हो सकता। मैं पुनः देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह जी को उनके जन्मदिवस कोटि कोटि बधाई देता हूँ”
भाजपा जिला मंत्री अभिमन्यु राठौर ने कहा कि “अमित शाह जी के समृद्ध, सुरक्षित और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रतिबद्धता ने निरंतर मां भारती को गौरवान्वित किया है। मैं प्रभु श्री राम से अमित शाह के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।
इस अवसर पर महेश कश्यप, लिगेश्वर साहू, राजेन्द्र कश्यप, कमलेश गोस्वामी, गुलशन कुमार, दुर्गेश, अशोक, भोला, दीपक, शंकर, रामबाई, केवरा, राधिका, लक्ष्मीन सहित श्रमवीर उपस्थित थे।