जानिए मोदी के व्रत रखने की विधी जो उन्हें अम्बे मां से बात करने की शक्ति प्रदान करती है…

फटाफट स्पेशल : : क्या आपको पता है pm मोदी भी पिछले 40 सालों से नवरात्री का व्रत रखते आए है। भारत देश में नवरात्री के त्यौहार का बहुत ज्यादा महत्व है। कोई आम जनता हो या फिर राजनैतिक नेता सभी अपने – अपने तरीके से त्यौहार का आनंद लेते है।

वही हम आज बात कर रहे है हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी की जो इतने व्यस्त होने के बाद भी सुबह योग , साधना , और पूजा करना कभी नहीं भूलते। पिछले 40 सालों से चैत्र और शारदीय दोनों नवरात्रो में पुरे 9 दिन का व्रत रखते है।

जब वे 26 सितंबर 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में अमेरिका पहुंचे थे उसके ठीक 1 दिन पहले ही नवरात्रि आरम्भ हो गई थी और मोदी वहां भी उपवास थे। 30 सितंबर को राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हॉउस में pm मोदी के ख़ातिरदारी में भोजन दिया गया था लेकिन मोदी ने केवल पानी ही पिया था।

जिसके बाद अमेरिका के लोग उनकी इस बात से काफी प्रभावित हुए थे। अमेरिका की बहुत सारी खबरों में उनके इस श्रद्धा भाव की खबरे छपी थी। उसी तरह इस बार भी मोदी ने पुरे 9 दिन का व्रत रखा हुआ है। उन्होंने यह बात अपने ब्लॉग और कविता संग्रह में भी लिखा था की नवरात्री के उपवास उनका वार्षिक आत्मशुद्धि व्यायाम है। जो उन्हें हर रात माँ अम्बे से बात करने की शक्ति व क्षमता प्रदान करता है। pm मोदी चैत्र और शरदीय दोनों नवरात्रो में पुरे 9 दिन तक व्रत रखते है।

आइये जानते है उनके व्रत रखने की विधी

1. नौ दिन उपवास में वे केवल दिन में एक बार फलाहार करते है।

2. पूरा दिन बीत जाने के बाद शाम को नींबू पानी पिते है।

3. उनके करीबी लोगों ने बताया की गुजरात में नवरात्री के दौरान साबूदाने का बना हुआ भोज्य पदार्थ खाने की अनुमति होती है पर मोदी वह भी नहीं खाते।

4. व्यस्त होने के बाद भी प्रत्येक वर्ष की तरह मोदी रोज सुबह उठते है और योग के बाद पूजा अर्चना तथा ध्यान लगाते है।

5. जब मोदी CM हुआ करते थे तो वे नवरात्री के दौरान आम दिनों की तुलना में एक घंटे पहले ही अपना काम खतम कर लिया करते थे। ताकि उन्हें पूजा पाठ का समय मिल सके। लेकिन pm बनने के बाद वे अब ऐसी छुट्टी नहीं लेते है।

6. वैसे तो वे अपने उपवास के बारे में ज्यादा बात नहीं करते , पहली बार 2012 में उन्होंने अपने ब्लॉग में नवरात्री के व्रत का जिक्र किया था।

7. विजयदशमी के दौरान मोदी शस्त्र पूजन में भी हिस्सा लेते थे।