BREAKING : संयुक्त कलेक्टर की कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…मौके पर ड्राइवर की मौत…3 अन्य घायल…

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय से 6 किमी दूर एनएच 49 अमरताल गांव के पास बीती रात जांजगीर चांपा के संयुक्त कलेक्टर सचिन भुतड़ा के कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर फरार हो गया. दुर्घटना इतना भयानक था कि कार क परचक्के उड़ गये। दुर्घटना में अनिकेश राठौर पिता जैनेंद्र राठौर वार्ड 12 निवासी की मौत हो गई है। वही कमल राज पिता नंदु गोंड वार्ड 11 निवासी,पप्पु गोड़ पिता समर सिंह गोड़,वार्ड 11,सरवन गोड़ पिता बड़ें गोड़ वार्ड 11 निवासी गंभीर रूप से घायल है।

IMG 20200811 WA0151

तीनो घायलो को बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची अकलतरा पुलिस घटना स्थल का मुआवना कर आसपास लोगो से पुछताछ कर रही है वही पुलिस ने बताया कि कार पर संयुक्त कलेक्टर सचिन भुतड़ा नही थे। लेकिन उनका ड्राइवर किसी काम से बीती रात जांजगीर से अकलतरा की ओर जा रहा तभी पीछे से आते वाहन ने कार को ठोकर मारते हुए फरार हो गया । फिलहाल पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी कर रही है।