Haunted Places: शाम होते ही डरावना बन जाता है यह जगह, बाहर निकलने में भी खौफ खाते हैं लोग, सुनाई देती है विचित्र चीखें

Horror Places, Haunted Places, Quiet Place, Haunted Historic Places

Horror Places, Haunted Places, Quiet Place, Haunted Historic Places : भारत में भूत-प्रेत पर विश्वास एक प्राचीन परंपरा है, जो पीढ़ियों से लोगों के दिमाग में गहराई से बैठी हुई है। यह मान्यता है कि जिनकी मृत्यु के समय कोई इच्छा पूरी नहीं हो पाती या जिनकी मृत्यु हिंसक तरीके से हुई होती है, वे भूत बन जाते हैं। हालांकि भूत-प्रेत पर विश्वास न केवल पुरानी मान्यताओं का हिस्सा है, बल्कि आधुनिक युग में भी यह अवधारणा कायम है।

Random Image

भारत में कई ऐसे स्थान हैं, जिन्हें भूतिया माना जाता

इसी बीच भारत में कई ऐसे स्थान हैं, जिन्हें भूतिया माना जाता है। अहमदाबाद, गुजरात का एक प्रमुख शहर है। यह कई कारणों के लिए चर्चा में रहता है। गुजरात अपनी ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधता और शैक्षिक संस्थानों के लिए जाना जाता है।

इस शहर के आस-पास ऐसी कुछ जगहें भी हैं, जिनकी रात की कहानियाँ किसी भयानक फिल्म से कम नहीं हैं। दिन के उजाले में ये स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होते हैं, लेकिन रात होते ही इनकी मौजूदगी मन में अजीब तरह का डर भर देती है।

आइए जानते हैं उन स्थानों के बारे में जो भूतिया कहानियों से जुड़े हुए हैं।

बालासिनोर

बालासिनोर अहमदाबाद से लगभग 87 किलोमीटर दूर स्थित है। इसे “इंडिया का जुरासिक पार्क” कहा जाता है। यहां डायनासौर के जीवाश्म पाए गए थे, लेकिन इसके अलावा यहाँ की रातें भी डरावनी कहानियों से भरी हुई हैं। यहाँ कई बार महिलाओं के चीखने और रोने की आवाजें सुनी गई हैं। इसके अलावा, कुछ लोगों ने आधे-अधूरे शरीर वाली परछाइयाँ देखने का दावा किया है। बालासिनोर का यह भूतिया पक्ष इसे और भी रहस्यमय बनाता है।

सिंध्रौट, वड़ोदरा

सिंध्रौट वड़ोदरा का एक सुंदर गांव है। दिन के समय अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहाँ की माहा नदी पर स्थित बांध और उसके आसपास के दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। लेकिन सूर्यास्त के बाद यह स्थान अंधेरे की चादर में ढक जाता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि यहाँ एक महिला, जिसकी सलवार-कुर्ता और दुपट्टा जल चुका है, दिखाई देती है। यह महिला अचानक लोगों के सामने आकर खड़ी हो जाती है और चेतावनी देती है कि लड़कियों के साथ यहाँ कभी मत आना। इसकी कराहने की आवाजें भी अकसर सुनाई देती हैं, जो इस स्थान को भूतिया मानने के लिए मजबूर करती हैं।

मंजलपुर, वड़ोदरा

वड़ोदरा का मंजलपुर इलाका अपनी आधुनिकता के लिए जाना जाता है, लेकिन यहाँ एक पुरानी इमारत ऐसी है। जिसे अब भूतिया स्थान माना जाता है। इस बंद पड़ी इमारत में अक्सर लाइट्स का जलना-बुझना और बिना किसी व्यक्ति के एलिवेटर का चलना देखा जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ की खिड़कियों से विचित्र आकृतियाँ दिखाई देती हैं। इस इमारत की रहस्यमय घटनाएं इसे एक भूतिया स्थल बनाती हैं।

गुजरात टेक्निकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद कैंपस

गुजरात टेक्निकल यूनिवर्सिटी (GTU) का कैंपस दिन के समय छात्रों की चहल-पहल से भरा रहता है। लेकिन शाम होते ही यहां सन्नाटा छा जाता है। यहां के सुरक्षाकर्मी मानते हैं कि रात के समय कुछ अजीब घटनाएं घटित होती हैं लेकिन यूनिवर्सिटी अधिकारी इस बात को नकारते हैं। कई बार यहाँ की लिफ्ट और खिड़कियों के अपने आप खुलने और बंद होने की घटनाएं सामने आई हैं। कुछ छात्रों का कहना है कि अज्ञात ताकतें फर्नीचर को हिला देती हैं और अजीब आवाजें सुनाई देती हैं। यह बातें आज भी रहस्य बनी हुई हैं और कई लोग इस कैंपस की रात के समय की गतिविधियों से डरते हैं।