पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बोले- गीता में कृष्ण ने अर्जुन को जिहाद सिखाया



FatafatNews Desk: पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक किताब के विमोचन के दौरान कहा ‘जिहाद सिर्फ कुरान में ही नहीं है बल्कि गीता में भी जिहाद है। जीसस में भी जिहाद है। जब स्वच्छ विचार तमाम कोशिशों के बाद भी कोई समझता नहीं है तब शक्ति का उपयोग करना चाहिए। महाभारत के अंदर जो गीता का भाग है, उसमें भी जिहाद है। महाभारत में श्रीकृष्ण जी ने अर्जुन को जिहाद का पाठ पढ़ाया था।’