Employees DA Arrears : कर्मचारियों को रक्षाबंधन से पहले मिलेगा बड़ा तोहफा, खाते में आएगी एरियर की पहली किस्त की राशि, वेतन में 6000 रुपए तक का इजाफा

Employees Benefit, DA Arrears, Dearness Allowances, MP Employees DA Arrears

Employees Benefit, Employees DA Arrears, Dearness Allowances, MP Employees DA Arrears : राज्य सरकार ने अपने साढ़े सात लाख सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। कर्मचारियों को एरियर राशि का भुगतान किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इसकी तैयारी की गई है।

Random Image

कर्मचारियों के खाते में 1200 से लेकर 6000 रूपए तक का इजाफा देखा जाएगा। इसके लिए रक्षाबंधन के पहले आदेश जारी किए जाएंगे। लाखों कर्मचारी को महंगाई भत्ते (DA) के एरियर की पहली किस्त रक्षाबंधन के पहले भुगतान की जाएगी।

इस एरियर भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कोष एवं लेखा विभाग को इसके लिए केवाईसी स्टडी करने की जिम्मेदारी दी गई है। पहली किस्त में कर्मचारियों को दो महीने का एरियर मिलेगा, जो उन्हें रक्षाबंधन के आसपास मिल जाएगा।

मार्च में हुआ था DA में इजाफा

इससे पहले, मार्च 2024 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से प्रभावी महंगाई भत्ते (DA) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वित्त विभाग ने जानकारी दी थी कि महंगाई भत्ते के 8 महीने का एरियर तीन किस्तों में दी जाएगी। इस एरियर का वितरण जुलाई 2023 से फरवरी 2024 तक किया जाएगा, जिसे तीन महीने जुलाई, अगस्त, और सितंबर में भुगतान करना शामिल हैं।

42% से बढ़कर 46% हुआ DA

15 मार्च 2024 को मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि की थी। इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46% हो गया है।

वित्त विभाग ने इस आदेश में स्पष्ट किया था कि कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है, जिससे उनकी सैलरी में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी हुई है।

620 रुपए से 8000 रुपए तक की बढ़ोतरी

जनवरी 2024 में 4 प्रतिशत DA बढ़ाने के बाद सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में संवर्ग के आधार पर 620 रुपए से लेकर 8000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके अनुसार, जुलाई 2023 से दो महीने का एरियर मिलने पर कर्मचारियों के बैंक खातों में 1240 रुपए से लेकर 16,000 रुपए तक की राशि आएगी।

यदि तीन महीने का एरियर मिलता है तो यह राशि 1860 रुपए से लेकर 24,000 रुपए तक हो जाएगी। यह एरियर सैलरी से अलग करके कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा किया जाएगा।

एरियर का वितरण

कर्मचारियों को मिलने वाले इस एरियर से उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और उन्हें इस राशि का उपयोग अपने विभिन्न खर्चों के लिए कर सकेंगे। रक्षाबंधन जैसे त्योहार के समय यह अतिरिक्त राशि एक बड़ी राहत साबित होगी। इसके अलावा, कोष एवं लेखा विभाग द्वारा केवाईसी स्टडी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, एरियर का वितरण समय पर और सही ढंग से सुनिश्चित किया जाएगा।