Employees Holiday 2024 : कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, मिलेगा इतने दिन के अवकाश का लाभ, कैबिनेट बैठक में मंजूरी, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Employees Holiday 2024, Holiday 2024, Employees CCL 2024

Employees Holiday 2024, Holiday 2024, Employees CCL 2024 : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें लंबे अवकाश का लाभ मिलेगा। इसके लिए कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई है। जिसके बाद प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है

Random Image

प्रदेश में विशेष रूप से असक्षम यानी दिव्यांग बच्चों की माताओं को अब चाइल्ड केयर लीव की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह निर्णय हाल ही में प्रदेश कैबिनेट बैठक में लिया गया है। अब वित्त विभाग ने मामले की विधि विभाग को भेज दिया है।

हलाकि इसके लिए सेंट्रल सिविल सर्विस रूल्स में संशोधन करने की आवश्यकता है। इसलिए इसकी प्रक्रिया में इंतजार किया जा रहा है।महिला कर्मियों को इससे सीधा लाभ मिलेगा।

छुट्टी के विवरण

यह सुविधावैसी महिला कर्मचारियों के लिए है, जो अपने दिव्यांग बच्चे की देखभाल के लिए आवश्यकता पड़ने पर इस छुट्टी का लाभ उठा सकेंगी। इस छुट्टी में महिलाओं को 730 दिन की समयावधि दी जाएगी। जिसके दौरान उन्हें पूरी सैलरी मिलेगी। इस समय के अलावा भी इस छुट्टी को लंबा किया जा सकता है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियम लागू होगा।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

इस मामले में, सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने के आदेश दिए थे। इस कमेटी को 31 जुलाई, 2024 तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। वहीँ मामले की सुनवाई 5 अगस्त, 2024 को सुप्रीम कोर्ट में होगी। यह फैसला ‘शालिनी धर्माणी बनाम स्टेट ऑफ हिमाचल प्रदेश’ केस में आया है।

इस सुविधा के लागू होने से हिमाचल प्रदेश की दिव्यांग बच्चों की माताएं अपने परिवार के साथ अधिक समय बिता सकेंगी और उनकी स्थिति में सुधार भी हो सकेगा। इस नए कदम से समाज में समानता और समरसता को बढ़ावा मिलेगा।