सूरजपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला सूरजपुर की प्रथम जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति आदेश जारी की गई है. लिपिक संघ सूरजपुर के जिलाध्यक्ष इकबाल अंसारी ने बताया कि जिला सूरजपुर के छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक संघ की प्रथम जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें जिले में अभी तक कुल 23 पदाधिकारियों को संघ के कार्य में प्रगति लाने के लिए जिला कार्यकारिणी के पदों पर मनोनीत किया गया है.

नवनियुक्त पदाधिकारियों में विनय सरकार अधीक्षक कलेक्ट्रेट सूरजपुर संरक्षक, अनुजेश्वर पांडे लेखापाल जनपद पंचायत प्रतापपुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बी.आर. कश्यप सहायक ग्रेड 2 सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, एस.के.शिंदे सहायक ग्रेड 2 जनपद पंचायत ओडगी, सकील अहमद लेखापाल विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रतापपुर व शांता सिंह सहायक ग्रेड 2 विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामानुजनगर को उपाध्यक्ष हेतु नियुक्त किया गया है.
अभिनव दुबे सहायक ग्रेड 2 कलेक्टोरेट सूरजपुर सचिव, अनूप सिंह सिदार लेखापाल जनपद पंचायत रामानुजनगर कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र साहू सहायक ग्रेड 3 सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग उपकोषाध्यक्ष, डी.बी. राम सहायक ग्रेड 2 जनपद पंचायत प्रेमनगर सह सचिव, उमेश साहू सहायक ग्रेड 2 तहसील कार्यालय रामानुजनगर सह सचिव, पंकज डोंगरे सहायक ग्रेड 3 खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर प्रचार सचिव, राजेश साहू सहायक ग्रेड 2 तहसील प्रेमनगर सह सचिव, राजेंद्र कुशवाहा सहायक ग्रेड 2 शा.उ.मा.वि.चेंद्रा ओडगी संगठन सचिव, किशनलाल कड़बडिया सहायक ग्रेड 2 जिला पंचायत सूरजपुर व भुनेश्वरी पैकरा सहायक ग्रेड 2 तहसील सूरजपुर कार्यालयीन सचिव, अनुभा श्रीवास्तव सहायक ग्रेड 3 भू-अभिलेख अधीक्षक कार्यालय सूरजपुर, मुकेश लकड़ा सहायक ग्रेड 3 जिला पंचायत सूरजपुर, विनोद सिंह सहायक ग्रेड 2 शा.उ.मा.वि.ओडगी, हरिशंकर सिंह सहायक ग्रेड 2 शा.हा.से. स्कूल नवापाराकला प्रेमनगर, ए.के.मिश्रा सहायक ग्रेड 2 शा.हा.से.स्कूल दवना ओडगी, शशी कुमार पंकज सहायक ग्रेड 2 विकासखंड शिक्षा अधिकारी ओडगी एवं छाया सिंह सहायक ग्रेड 3 शा. उ.मा.वि.पतरापाली को कार्यकारिणी सदस्य के लिए नियुक्त किया गया.

इस अवसर पर जिला सूरजपुर के छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक संघ की प्रथम जिला कार्यकारिणी के गठन पश्चात जिला अध्यक्ष इकबाल अंसारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौपे गये दायित्व को सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामना व बधाई दिया. इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारी ने कहा की हम सभी संघ के प्रति कार्य करने के लिए अत्यंत उत्साहित है तथा अपने दायित्व को शत प्रतिशत पूर्ण करने का प्रयास करेंगे. सभी सदस्यों ने संघ व जिलाध्यक्ष को धन्यवाद प्रदान करते हुए आभार प्रकट किया.