Chhattisgarh News: राजीव मितान क्लब के तत्वावधान में आयोजित हुआ खेल प्रतियोगिता


सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

Surguja News: खेल के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ाने राजीव मितान क्लब क्र 2 द्वारा एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सामुदायिक भवन में आयोजित खेल प्रतियोगिता का उदघाटन करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमदान कुजूर ने कहा इस प्रतियोगिता का आयोजनक उद्देश्य युवाओं को खेल के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़े रखना है। लोगो के जीवन मे खेल का उतना ही महत्व है जितना शिक्षा का है। जिस इंसान के अंदर ये दोनों गुण होते है वो हमेशा सफल जीवन जीता है।

इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष परमेश्वर गुप्ता, पार्षद अंकुर दास, विवेक नामदेव, एल्डरमैन राकेश सोनी, बाबू राजू पणिकर, अनंतदेव सोनी, शरद सोनी भी उदघाटन अवसर पर मौजूद थे। इस अवसर पर कैरम एवं शतरंज खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें भाग लेते हुए नगर के वरिष्ठ एवं युवाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निशांत सोनी एवं अभय सोनी की जोड़ी ने कैरम प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।

आशीष गुप्ता एवं विक्रांत सोनी की जोड़ी ने दूसरा एवं आकाश गोयल एवं शशांक गुप्ता की जोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में पहला स्थान रविकांत गुप्ता दूसरा स्थान सुशील मिश्रा एवं तीसरा स्थान शेखर सोनी ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सभी विजेता उपविजेताओं को अतिथियों ने शील्ड देकर पुरुस्कृत किया। इस आयोजन को सफल बनाने में राजीव मितान क्लब के अध्यक्ष निशांत सोनी, सचिव अनमोल लकड़ा, विक्रांत सोनी, श्रीकांत सोनी ने अपना सहयोग प्रदान किया।