कांकेर. नवरात्र और रमजान के पवित्र माह में कांकेर स्थित जेल के बंदी भी बरसों पुरानी गंगा-जमुना की तहजीब को मजबूत कर रहे। चैत्र नवरात्र में जहां जिला जेल के बन्दी माता की भक्ति में लीन होकर उपवास रख रहे हैं। वहीं, मुस्लिम बन्दी रमजान के पाक महीने में रोजा रखे हुए हैं। जिला जेल में भी बंदी इन दिनों आस्था के भक्ति में लीन हैं।

जेलर एसएल मरकाम ने बताया कि, 35 बन्दी 9 दिनों का नवरात्रि में माता का उपवास रखे हैं। वहीं, 3 बन्दी 3 दिन का नवरात्रि उपवास रखे हैं। इसके अलावा, रमजान का महीना शुरू हो गया हैं। इनमें 4 मुस्लिम बन्दी रोजा रखे हुए हैं। जेल प्रशासन द्वारा उपवास रखने वाले बंदियों को सुबह 9 बजे और शाम 6 बजे पूजा करते हैं। उन्हें फलहारी की व्यवस्था भी करा दिया गया हैं। साथ ही, पूजा-पाठ के सामान की भी व्यवस्था करा दिया गया हैं। इसी प्रकार, 4 मुश्लिम बंदियों ने भी रोजा रखा हैं। जिन्हें सारी व्यवस्था उपलब्ध करा दिया गया हैं।

22 मार्च से चैत्र नवरात्रि और 24 मार्च से रमजान का महीना शुरू हो गया हैं। कांकेर नगर के मंदिरों में आस्था का दीपक जहां एक जला हैं, और भक्त माता की भक्ति में लीन है वही कांकेर जेल भी भक्ति मय हो गया हैं। हिन्दू बन्दी मां दुर्गा का उपवास रख कर पूजा कर रहे भजन-कीर्तन कर रहे हैं। वहीं, मुस्लिम बन्दी रोजा रख नमाज अदा कर हैं।