Chhattisgarh News: अचानकमार टाइगर रिजर्व पहुंचा छह हाथियों का दल, फसल को रौंदा; ग्रामीणों को किया गया सतर्क



Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में हाथी अब भी मौजूद हैं। छह हाथियों का दल लमनी के अतरिया में देखा गया है। इस दल ने एक किसान की फसल को भी रौंदा है। हाथियों की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हालांकि वन अमला निगरानी कर रहा है और पल-पल की जानकारी अफसरों को दे रहे हैं। इसके अलावा उनके पास कोई विकल्प भी नहीं है। उन्हें खदेड़ने से साफ मनाही है। इसलिए निगरानी और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।

टाइगर रिजर्व से हाथियों का दल जाने का नाम नहीं ले रहा है। एक रेंज से दूसरे और गांव के आसपास ही विचरण कर रहे हैं। हालांकि जनहानि या जनघायल होने जैसी घटना नहीं हुई है। पर फसल को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। अभी जिस रेंज में दल है, वहां भी एक ग्रामीण की फसल को नुकसान पहुंचाए हैं। जानकारी के बाद विभाग ने द्वारा रिपोर्ट बनाया गया है। इसके अलावा रिकार्ड में भी दर्ज किया गया। ग्रामीण को नुकसानी भी दी जाएगी। पर ग्रामीण यही सोच रहे हैं कि हाथा टाइगर रिजर्व से कब लौटेंगे। यहां उनका स्थाई ठिकाना नहीं है, पर पिछले महीने से टाइगर रिजर्व में ही विचार कर रहे हैं।

छपरवा और केंवच के बाद अब लमनी के अतरिया में देखा गया है। जिसकी जानकारी संबंधित वनकर्मी के द्वारा दी गई है। कर्मचारी द्वारा ही संभावना जताई जा रही है कि यह दल केंवची बफर से बाहर निकल जाएगा। उनका मूमेंट कुछ इसी तरह है। इसके साथ ग्रामीणों को मुनादी कर सचेत करने का सिलसिल लगातार जारी है। ग्रामीणों को साफ कहां जा रहा है कि हाथी लमनी रेंज में मौजूद है। इसलिए शाम ढलने के बाद घर से बाहर न निकले। बच्चों को भी बाहर न निकलने दे। यदि हाथी नजर आते हैं तो उनके नजदीक बिल्कुल न जाए। इसके अलावा तत्काल वन विभाग को सूचित करें।