Chandra Grahan 2024 : इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें समय, भारत में सूतक लगेगा या नहीं?

Chandra Grahan 2024, Chandra Grahan, Grahan 2024 : ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 6 मिनट होगी।

Chandra Grahan 2024, Chandra Grahan, Grahan 2024

Chandra Grahan 2024, Chandra Grahan, Grahan 2024 : इस वर्ष, वैज्ञानिकों और खगोल दर्शकों के लिए एक खास घटना चंद्र ग्रहण है। जिसकी राह सभी बड़े उत्सुकता से देख रहे है। इस साल में दो बार चंद्र ग्रहण होने की उम्मीद है। जिसमें से पहला 25 मार्च 2024 को हुआ था। अब दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को दिखाई देने वाला है। यह ग्रहण आंशिक होगा, जो कि दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा।

Chandra Grahan 2024 : ग्रहण की टाइमिंग

18 सितंबर को, भारतीय समयानुसार सुबह 06:11 बजे यह चंद्र ग्रहण शुरू होगा और 10:17 बजे तक चलेगा। ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 6 मिनट होगी। इस दौरान, कई विदेशी अंतरिक्ष एजेंसियां और खगोलीय दर्शक इस घटना की नजर रखेंगे और इसे सीधे प्रसारित करेंगे।

Chandra Grahan 2024 : यहाँ दिखेगा ग्रहण

हालांकि, भारत में इस चंद्र ग्रहण का पूरा दृश्य नहीं देखा जा सकेगा। शुरुआती दौर में, मुंबई जैसे कुछ पश्चिमी शहरों में इसे देखा जा सकता है, लेकिन चंद्रमा का छितिज नीचे आने के बाद, भारत में इसका पूरा दृश्य बंद हो जाएगा। इसलिए, भारत में इस घटना का प्रभाव बहुत ही कम रहेगा।

इस दौरान, सारी दुनिया में चंद्र ग्रहण का दृश्य नजर आएगा। यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका के कुछ क्षेत्रों में इस ग्रहण का पूरा दृश्य देखने का मौका मिलेगा।

इस चंद्र ग्रहण की घटना के साथ-साथ, वैज्ञानिकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण मौका है ग्रहण की अध्ययन और अनुसंधान में और खगोलीय घटनाओं के प्रकाश में अगले कदम बढ़ाने के लिए।