CG – एमसीबी में लिपिक संघ की बैठक संपन्न, धीरेन्द्र बने ज़िले के प्रथम जिलाध्यक्ष

Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News: नवगठित जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में कार्यकारिणी गठन के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन शनिवार को मनेन्द्रगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी व अन्य प्रांतीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। उक्त बैठक मे एमसीबी जिले के प्रथम अध्यक्ष के रूप में धीरेन्द्र कुमार तिवारी को जिम्मेदारी दिया गया एंव इसके साथ ही महिला जिलाध्यक्ष का दायित्व विनीता श्रीवास्तव को सौपा गया। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में दीपक रजक, जिला उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव एवं सतीश द्विवेदी को नियुक्त किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने कोरिया जिले से जुझारू, ऊर्जावान और संघ के प्रति समर्पित पदाधिकारी भीमराव मेश्राम को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल करते हुये प्रांतीय सचिव के बनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लिपिको द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों का हर्षध्वनि के साथ समर्थन और अभिनंदन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिले के ब्लॉक मनेन्द्रगढ़, भरतपुर, सोनहत, खडगवा के अलावा अन्य जिले के सैकड़ों लिपिक शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने अपने उद्बोधन में लिपिको के वेतनमान सुधार के लिए किये जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुये शीघ्र परिणाम आने के लिये आश्वस्त किया। उनके द्वारा बैठक के दौरान लिपिको की अन्य समस्याओं को सुनकर जल्द ही उनका समाधान करने कि बात भी कही।

उक्त बैठक में प्रांतीय महामंत्री के.जेड.उस्मानी, हेमंत बघेल, सुनील यादव, प्रांतीय सचिव इम्तियाज़ अहमद, मनीष मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष सरगुजा विकास कश्यप, कोरिया जिलाध्यक्ष मो.सादिक़ अख्तर, बलरामपुर जिलाध्यक्ष रमेश तिवारी, बिलासपुर से संभागीय संरक्षक सुनील नायडू, प्रदीप शर्मा, अशोक खाखा, मन्नू श्रीवास्तव, जिला सचिव कोरिया रोहित साहू, तहसील अध्यक्ष बैकुंठपुर रितेश गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष भरतपुर प्रमोद द्विवेदी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का आयोजन संभागीय उपाध्यक्ष दिलेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोमल सिंह, अभिषेक गुप्ता, प्रशांत सोनी, महेन्द्र भारद्वाज, श्याम बडाईक, मुकेश अहिरवार एवं अन्य लिपिकों का सराहनीय योगदान रहा।