CG Breaking: हजारों की संख्या में एकजुट हुए मजदूर, एकमात्र मांग मानदेय में वृद्धि, देखे Video

रायपुर. भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ का विशाल प्रदर्शन चल रहा। मानदेय वृद्धि की माँग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। मजदूर संघ का हल्लाबोल बड़े स्तर पर देखा जा रहा है। अलग-अलग जिलों से समर्थन करने कर्मचारी पहुचे हुए हैं। प्रदेशभर से हजारों की संख्या में एकजुट होकर मजदूर संघ अपनी आवाज बुलंद कर रहे। प्रदर्शन के बाद मजदूर संघ विधानसभा का घेराव करने निकले जहां पुलिस बल लगाकर उन्हें रोका गया। जितनी बड़ी संख्या में मजदूर संघ वहां मौजूद थे उतना बड़ा पुलिस बल भी तैनात किया गया है। आक्रोशित कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की। बात दे कि ये मजदूर कलेक्टर दर पर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

img 20230303 151033123492013116954094223

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और ऐसे में सरकार से हर वर्ग को उम्मीद है। और इसीलिए आज राजधानी रायपुर में अलग-अलग वर्गों का प्रदर्शन देखा जा रहा है। रसोइया संघ की महिलाएं प्रदर्शन में उतरी हैं, अनुकंपा नियुक्ति की मांग लिए विधवा महिलाएं पहले से ही आंदोलनरत है, वही कर्मचारी अधिकारियों की भी !आश जगी हैं, वे भी आंदोलन पर उतर आए हैं। एक तरफ मजदूर संघ का भी बड़ा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है। संपूर्ण वर्ग को राज्य सरकार से काफी उम्मीदें है, हर किसी की निगाहें बजट सत्र पर टिकी हुई है और बजट सत्र से पहले हर वर्ग उम्मीद लगा रहा है कि उन्हें के लिए सरकार बजट में विचार करें।

देखिए वीडियो –