CG Breaking: ट्रक औऱ पिकअप की टक्कर, 11 लोगों की मौके पर मौत, घायलों का इलाज जारी

Heavy collision between truck and pickup, 11 dead: छत्तीसगढ़ की बलौदाबाजार-भाटापारा से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। भाटापारा के ग्राम खमरिया के पास हादसा हुआ है जिसमें मौके पर ही 11 लोगों की मौत हो गई। ट्रक और मालवाहक गाड़ी पीकअप में इतनी भयानक टक्कर हुई कि मौके पर ही 11 लोगों की मौत हो गयी। वही लगभग 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलो को भाटापारा व बलौदाबाजार अस्पताल में भर्ती किया गया है। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का मामला हैं।

IMG 20230224 WA0009

बता दे कि भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी छुट्टी पर थे। एस आई संजीव सिंह राजपूत ने कहा कि घटना में दबे हुए घायलो व मृतकों को बाहर निकालने का कार्य कर रहा हूँ। मृतकों की संख्या की सही जानकारी में अभी समय लगेगा। बलौदाबाजार जिला एस पी दीपक झा ने 11 मृतकों की पुष्टि की है। देर रात की घटना हैं।

IMG 20230224 WA0000

मृतकों मे चार बच्चे भी शामिल थे। जानकारी के मुताबिक, मृतक व घायल शादी के चौथी कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। वापसी में ये दर्दनाक हादसा हुआ।