CG BREAKING: सड़क हादसे की शिकार हुई महिला विधायक, मैनपुर के अस्पताल में उपचार….

गरियाबंद. धमतरी विधायक रंजना साहू सड़क हादसे में बाल बाल बची। नेशनल हाइवे 130 सी में झरिया बहारा के पास हादसा हुआ हैं। बताया जा रहा हैं कि, साइड देते समय वाहन अनबेलेंस हो गई। खतरे की कोई बात नही हैं। मामूली चोटें आई हैं। मैनपुर अस्पताल में उपचार हुआ हैं।

IMG 20230519 WA0035

मिली जानकारी के मुताबिक, बिंद्रानवागढ़ विधायक डमरु धर पुजारी के यहां विधायक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी।