CG Breaking: ओम माथुर के दौरे के बाद 10 भाजपाइयों ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी किया जॉइन

बीजापुर. ओम माथुर के दौरे के फौरन बाद बीजापुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। भैरमगढ़ ब्लाक अंतर्गत नेल्सनार से सक्रिय दस भाजपाईयो ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बगावत के बीच भाजपा में जारी भीतर कलह बाहर आई है। विधायक विक्रम मण्डावी ने गर्मजोशी से स्वागत किया औऱ पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस को और मजबूत और विधानसभा में रिकार्ड जीत का कार्यकर्ताओ ने संकल्प लिया। कांग्रेस ज्वाइन करने वालो में उदय सिंह ठाकुर, प्रभुनाथ ठाकुर, सोनदेव यादव, रमेश कड़ती, जोगा कड़ती, अंकित कड़ती, लोचन कर्मा, बलराम नाग, सुकुराम हेमला, लक्षमण नाग शामिल है। कांग्रेस के जिला आईटी प्रभारी मोहित चौहान ने दी जानकारी।

Random Image