CG BREAKING: स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, जॉच के बाद 16 कर्मचारी बर्खास्त, CMHO ने जारी किया आदेश…

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही हैं। यहां स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की हैं। सीधी भर्ती के तहत 16 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। जिनकी नियुक्ति आदेश निरस्त कर दी गई हैं। पूर्व CMHO सुनील भारती ने सीधी भर्ती में स्वीकृत पद से ज्यादा पद की भर्ती की थी। सीधी भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच टीम बनाकर जांच करवाई थी।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी CMHO अजय रामटेके ने आदेश जारी किया हैं। CMHO के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जिन्हें बर्खास्त किया गया हैं। इनमें ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकता 6 पद, लैब असिस्टेंट 1 पद, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 2 पद, चौकीदार 1 पद, धोबी 2 पद, वार्डआया 1 पद, वार्ड बॉय 2 पद और मेन सर्वेंट के 1 पद शामिल हैं

देखें आदेश –

IMG 20230121 164403