CG: 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा


Raipur: भारतीय जनता पार्टी मुंगेली जिले की बैठक में 9 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रायपुर आएंगे। इसके पूर्व चार सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के मुंगेली नगर आगमन की तैयारी को लेकर बैठक हुई।

जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक ने बताया कि नौ सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के रायपुर आगमन पर मुंगेली से लगभग 1300 कार्यकर्ता अपने विभिन्न् संसाधनों से रायपुर पहुंचेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव का उनके गृह क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चार सितंबर को प्रथम नगर आगमन दोपहर बाद तीन बजे हो रहा है। उनके आगमन की तैयारी में कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश अध्यक्ष साव प्रात: 10 बजे बिलासपुर से मुंगेली के लिए रवाना होंगे। इसके पश्चात सकरी तखतपुर, बरेला, दशरंगपुर, धरमपुरा, गीधा, करही होते दाऊपारा चौक पहुंचेंगे। रैली महामाया मंदिर से प्रारंभ होकर दाऊपारा चौक, पुलपारा, भाजपा कार्यालय, परशुराम चौक पुराना बस स्टैंड से सदर बाजार, गोलबाजार, प्रेम आर्य निवास होते, पुन: परशुराम चौक पुराना बस स्टैंड पहुंचेगी। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पुन्नूलाल मोहले, शंकर अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, अंजू राजपूत, गिरीश शुक्ला अन्य अन्य उपस्थित रहे।