CG ब्रेकिंग: जिला मुख्यालय में बेजा कब्जा तोड़ो अभियान जारी, कचहरी चौक से खोखसा फाटक तक तोड़ा जाएगा बेजा कब्जा…

जांजगीर-चाम्पा…जिला मुख्यालय में सुबह 6 बजे से बेजा कब्जा तोड़ो अभियान जारी है। कचहरी चौक से खोकसा फाटक तक बेजा कब्जा को तोड़ा जाएगा। रोड़ के किनारे बनाये बेजा कब्जा को हटाने का काम तोड़ू दस्ता कर रही हैं। अभियान में नगर पालिका, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल हैं। सुरक्षा को देखते सुबह 6 बजे से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। वही, कई जगह लोगो ने विरोध करना शुरू कर दिया हैं।