कवर्धा. कवर्धा जिले में झंडे को लेकर बड़ा बवाल हो गया हैं। आज यानी शुक्रवार को गोंडवाना समाज के लोगों ने झंडे का अपमान करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान समाज के लोगों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। इसमें SP डॉ. लाल उमेंद सिंह समेत 16 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

दरसअल, दुर्गे भगत द्वारा 14 फ़रवरी को गोंडवाना समाज का सतरंगी झंडा का अपमान किया गया था। इसको लेकर गोंडवाना समाज के लोगों ने आज एक बैठक राजनांदगांव में रखी थी।

बैठक होने के बाद सैकड़ों की तादात में गोंडवाना समाज के लोग झंडे का अपमान करने वाले दुर्गे भगत की गिरफ्तारी को लेकर ग्राम हरमो पहुंचे थे।

यहां पर पहले से ही कवर्धा पुलिस बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए तैनात थे। इस दौरान पुलिस को देखकर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया।

हमले में एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह की अंगुली टूट गई। एडिशनल एसपी के हाथ में चोट आई हैं।

इसी तरह कई और पुलिसकर्मी भी झड़प में घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।