Breaking: आक्रोश रैली निकाल कर युवक कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन…पुलिस के बीच हुई धक्का मुक्की…156 कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी…!

जांजगीर चांपा। बलौदा बाजार प्रकरण में भिलाई के युवा विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश में कांग्रेस लगातार राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है.जिसमें आज जांजगीर चांपा में जिला युवक कांग्रेस के नेतृत्व में भारी संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने नेताजी चौक से आक्रोश रैली निकाल कर कचहरी चौक तक प्रदर्शन किया. भारी संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को देखते हुए पुलिस ने रोड में बेरिकेट लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की जिसमें पुलिस एवं युवक कांग्रेस के नेताओं बीच काफी देर तक झूमा झपटी हुई। युवक कांग्रेस के नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। बाद में 156 युवक कांग्रेसियों ने अपनी गिरफ्तारी दी. बाद में सभी को मुचलका में रिहा कर दिया गया।

Random Image