Breaking News: महिला आरक्षक ने की खुदकुशी, घर में पंखे से लटकी मिली लाश

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। महिला आरक्षक की लाश घर के अंदर पंखे पर लटकी हुई मिली है। मृतिका एसपी ऑफिस में पदस्थ थी। खुदकुशी के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। मामला जांजगीर थानाक्षेत्र का है।

Random Image

जानकारी के मुताबिक, मृतिका महिला आरक्षक का नाम सीमा कुर्रे है। जो पुलिस कॉलोनी क्वॉर्टर जांजगीर में रहती थी। आज सुबह उसके पड़ोसियों ने जांजगीर पुलिस को सूचना दी कि, महिला आरक्षक का शव उसके घर में पंखे से लटक रहा है। सूचना पर जांजगीर पुलिस मौक़े पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।