Breaking News: छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों का हड़ताल खत्म, मंत्री रविंद्र चौबे ने जताया आभार; इन तीन मांगो को लेकर बनी सहमति



Raipur: DA और HRA की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे शासकीय कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दिया है। यह फैसला कर्मचारी फेडरेशन कोर कमेटी की बैठक में लिया गया। कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास में मंत्री की उपस्थिति में प्रेसवार्ता के जरिए शासकीय अधिकारियों ने जानकारी दी। कहा कल सभी प्रांत अध्यक्षों के साथ पांच घंटे बैठक चली। सभी ने तय किया है कि आगे लड़ाई जारी रहेगी। मुख्य सचिव से भी चर्चा किया गया है। आज कोर कमेटी की बैठक में तय किया गया है कि आंदोलन तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए। लगातार आंदोलन से शासकीय कार्य बाधित हो रहे थे। इस फैसले के बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने शासकीय कर्मचारियों का आभार जताया है। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि आज आंदोलन का स्थगन हुआ है। आने वाले समय में सभी शासकीय कर्मचारियों के हित में फैसले किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी शासकीय कर्मचारियों के साथ है।

इन तीन मांगो को लेकर शासकीय कर्मचारियों की बनी सहमति

1 – जो 6 % DA सरकार ने बढ़या है उस 1 साल के एरियर्स की राशि को जीपी एफ के खाते मे डाल दिया जाए…

2 – दिवाली के पूर्व जो शेष महँगाई भत्ता है उसे दिवाली के पहले जारी किया जाए…

3 – HRA के लिए कमेटी का गठन किया जाए…