
जांजगीर चांपा। जांजगीर नैला नगर पालिका में अध्यक्ष के शपथ ग्रहण के पश्चात PIC सदस्यों की घोषणा कर दी है. अध्यक्ष श्रीमती देवा गढ़वाल ने सात पार्षदों को PIC में जगह दी है. और अलग-अलग विभाग के सभापति बनाए गए है. सात सदस्यों की लिस्ट नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपी गई है. अब मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा सभी सात पार्षदों को सूचना देकर अवगत कराएंगे। सभी सातों विभागों की अध्यक्ष रेखा देवा गढ़वाल होगी. देखिए किन-किन पार्षदों को PIC में जगह मिली है।
लिस्ट…
1. श्रीमती रेखादेवा गढ़वाल विभाग अध्यक्ष
2. मोहन यादव उपाध्यक्ष को शिक्षा महिला तथा बाल विकास विभाग।
3. मोतीलाल डहरिया वार्ड नंबर 21 सभापति आवास पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग।
4. श्रीमती सुनीता यादव सभापति विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग वार्ड नंबर 6
5.श्रीमती खुशबू राठौर सभापति स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग वार्ड नंबर 13
6.श्री गुड्डू कहरा सभापति राजस्व तथा बाजार विभाग वार्ड नंबर 23
7. श्री अजीत गढ़वाल सभापति खाद नागरिक आपूर्ति पुनर्वास तथा नियोजन विभाग वार्ड नंबर 24
8. श्री रघुनंदन कश्यप सभापति जल विभाग वार्ड नंबर 5