
जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी ने नगर मंडल अध्यक्ष की लिस्ट जारी की है.जांजगीर नगर से बीजेपी के पूर्व पार्षद हितेश यादव को नगर मंडल अध्यक्ष बनाया गया है. तो अकलतरा से गोपेश तुलस्यान,पामगढ़ से यशवंत साहू, कोड़ाभाट से शिवेन्द्र प्रताप सिंह की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है सभी नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है आगे भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे।