Breaking : जिला पंचायत अध्यक्ष पति के क्रेशर खदान के अंदर मजदूर महिला का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव…पुलिस कर रही जांच…

सक्ती । जिले में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के पति के क्रेशर खदान मे काम करने वाली एक नव विवाहिता महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। अभी यह स्पष्ट नही हुआ है की मजदूर महिला ने खुदकुशी की है या उसकी हत्या हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेजा गया। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक,डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम खोंधर स्थित जांजगीर चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता चंद्रा के पति यशवंत चंद्रा के क्रेशर खदान में नव विवाहिता महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। नव विवाहिता महिला ने खुदकुशी की है या कुछ और इसका पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से उतार दिया गया था। मृतिका के पति संजय मांझी से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले मे खुलासा हो सकता है।

मृतिका की पहचाना ईश्वरी यादव (21) निवासी पटपरपाली उड़ीसा के रूप मे हुई है। जिसकी शादी 9 माह पूर्व संजय मांझी पटपरपाली उडीसा के साथ प्रेम विवाह हुई थी.दोनों पति पत्नी क्रेशर खादान में मजदूरी का काम करते थे और क्रेशर खदान के अंदर बने आवास में रहते थे मृतिका ईश्वरी यादव ने किस वजह से फांसी लगाई है यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

वही बताया जा रहा है की स्थानीय पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को फांसी के फंदे से नीचे उतर दिया गया था.जिससे कई सवाल उठने लगे है वही क्रेशर संचालक यशवंत चंद्रा को पुलिस ने नोटिस देने की बात कह रही है की दूसरे राज्य से कमाने आए मजदूरों की जानकारी उन्होंने थाने में उपलब्ध क्यों नहीं कराई।