CG BREAKING: पूर्व विधायक पर पार्टी के कार्यकर्ताओं का अपमान करने का आरोप…भाजपा के पदाधिकारी ने की प्रदेशाध्यक्ष से लिखित शिकायत…

जांजगीर-चाम्पा। सक्ति विधानसभा के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू के खिलाफ सक्ति क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी ने मोर्चा खोलते हुए पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के अपमान व पार्टी के विरोधी के रूप में लगातार काम कर रहे के संबंध लिखित शिकायत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से की गई है। अपने लिखित शिकायत में पार्टी के पदाधिकारी ने बताया कि 24 सितंबर 2023 को परिवर्तन यात्रा सक्ती विधानसभा के बाराद्वार पहुंची यहां पर आमसभा का आयोजन रखा गया था, जिसमें जिला महामंत्री को मंच संचालन करना था जिसे जबरदस्ती डॉक्टर खिलावन साहू द्वारा मंच संचालन किया गया एवं मंच संचालन के दौरान प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए अपने रिश्तेदारों से अतिथियों का स्वागत कराया गया और जिले के पदाधिकारी एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों श्रीमती उमा राठौर जिला पंचायत सदस्य, भुवन भास्कर यादव जिला मंत्री, सुश्री अन्नपूर्णा राठौर जिलामंत्री से स्वागत ना कराकर उनका अपमान किया गया इससे पहले भी इनके द्वारा इस तरह का कृत्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू द्वारा 2018 के आम चुनाव में पैसा लेकर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ काम किया गया था जो अनुशासनहीनता के दायरे में आता है और इस संबंध में प्रदेश नेतृत्व को भी अवगत कराया गया था इसके बावजूद इन्हें पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश महामंत्री का दायित्व दिया गया है। वही डॉक्टर खिलावन साहू लगातार कांग्रेस के विधायक के संपर्क में रहकर उनसे लाभ लेते आ रहे हैं और उनके द्वारा हमेशा पाटी में गुटबाजी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसकी शिकायत समय-समय पर मौखिक रूप से हमारे द्वारा किया जाता रहा है। जिस पर आज तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किया गया जिससे इनका मनोबल बढ़ा हुआ है इनके द्वारा पार्टी कार्यक्रम में पूर्व विधायक होने के नाते कोई सहयोग नहीं किया जाता फिर भी इन्हें कार्यक्रम में पूर्व विधायक की हैसियत से हमारे द्वारा वजी दिया जाता है अब से यदि इन्हें किसी भी कार्यक्रम में प्रभारी बनाया जाता है तो लगातार अपमानित होते हुए इनके साथ किसी भी प्रकार से काम कर पाने में हम सभी असमर्थ हैं। सक्ति क्षेत्र के भाजपा पार्टी के पदाधिकारी ने मांग। की है कि डॉ. खिलावन साहू को किसी भी कार्यक्रम का प्रभारी हमारे सक्ती विधानसभा में ना बनाया जाए एवं वर्ष 2023 के आम चुनाव में उनकी दावेदारी को यहाँ से समाप्त किया जाए इनके अलावा किसी भी निष्ठावान कार्यकर्ताओ को पार्टी की प्रत्याशी घोषित किया जाये। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को शिकायत पार्टी के टिकेश्वर गबेल जिला महामंत्री भाजपा, उमा राजेन्द्र राठौर जिला महामंत्री, ममता प्रेम पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सक्ति, भुनेश्वर यादव जिला मंत्री भाजपा, सुश्री अन्नपूर्णा राठौर जिला मंत्री, प्रेमलाल पटेल मंडल अध्यक्ष शक्ति ग्रामीण, अनूप अग्रवाल मंडल अध्यक्ष शक्ति नगर ठाकुर प्रभाष सिंह मंडल अध्यक्ष, अरुण शर्मा जिला आईटी सेल संयोजक सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी ने की हैं।