BIG BREAKING: बीजापुर में नक्सली हमला, आधे घंटे तक नक्सलियों और जवानों के बीच हुईं गोलीबारी

Bijapur News: बीजापुर से नक्सली हमले की बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही हैं। बीजापुर के पामेड़ थाना क्षेत्र के कैंप पर नक्सली हमला हुआ है। बीजापुर के पामेड़ थाना क्षेत्र के पामेण कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया है। हमले में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

नक्सलियों ने कैंप पर आधुनिक हथियार से हमला किया है।नक्सलियों द्वारा कैंप पर BGL भी दागा गया हैं।बताया जा रहा हैं कि, आधे घंटे तक नक्सलियों और जवानों के बीच गोलीबारी हुई हैं। आईजी सुंदर राज पी ने हमले की पुष्टि की हैं।