Big Breaking: अकलतरा के पूर्व विधायक ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा…बीजेपी में शामिल होने की अटकलें हुई तेज…

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले अकलतरा विधानसभा के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पीसीसी चीफ दीपक बैज को भेजा है। इसकी जानकारी चुन्नीलाल ने सोशल मीडिया पर साझा की है। साहू के इस्तीफा के बाद अब बीजेपी में शामिल होने के अटकलें तेज हो गई हैं, साथ ही अकलतरा विधानसभा के सियासत भी तेज हो गया हैं. आशंका जताई जा रही है कि
देर सबेर चुन्नीलाल साहू भाजपा में शामिल हो सकते हैं. भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी बीजेपी शामिल होने की चर्चा शहर में है.

इसके अलावा कांग्रेस नेता चौलेश्वर चंद्राकर ने भी पार्टी छोड़ दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है। चौलेश्वर चंद्राकर के अलावा एक दर्जन से अधिक कांग्रेस नेता भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं।

चुन्नीलाल साहू ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ‘कांग्रेस के समस्त दायित्यों और पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से आज त्याग पत्र दे दिया। बता दें कि चुन्नीलाल साहू अकलतरा विधानसभा के पूर्व विधायक थे। 2013 में अकलतरा विधानसभा से विधायक चुने गए थे। उनके पास कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष का पद भी था।