सिनेमाघरों में 100 प्रतिशत सीटिंग क्षमता की मिली इजाजत.. सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना अनिवार्य..

मुबंई। अनलॉक के दौरान देश के सभी सिनेमा हॉल को खोला गया था। परन्तु सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सरकार ने नियम भी बनाए गए थे।

गाइडलाइन के अनुसार सिनेमाघरों को अधिकतम 50 प्रतिशत सीटों के उपयोग की अनुमति मिली थी। जिसमें हर व्यक्ति एक सीट छोड़कर ही बैठ सकता था। लेकिन अब दर्शकों के लिए अच्छी खबर आ रहीं हैं।

अब सभी सिनेमाघरों को आज से 100 प्रतिशत सीटों के उपयोग की इजाजत मिल गई है। यानी अब हर सीट पर बैठने की अनुमति होगीं।

https://www.instagram.com/p/CKrXJDKsVxC/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्म बिजनेस से जुड़े सभी शख्स में खुशी की लहर हैं। इसकी सूचना जाने-माने एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी हैं। उन्होंने लिखा – ‘BIGGG NEWS..सिनेमा/थिएटर/मल्टीप्लेक्स में 100% सीटिंग क्षमता की मिली इजजत’

इसके लिए कुछ गाइडलाइन सामने आ रही हैं। इसमें 6 फीट की सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहचान अनिवार्य है। हर स्थानों पर सैनेटाइजर एवं आरोग्य सेतु एप इस्तेमाल करना अनिवार्य है।