
अम्बिकापुर(सरगुजा)
लोकसभा चुनाव पूर्व अम्बिकापुर नगर में भाजपा द्वारा आज घर-घर जनसम्पर्क किया गया, इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता नगर के विभिन्न वार्डों में भाजपा प्रत्याशी कमलभान सिंह को विजयी बनाने आहवान् किया। कार्यकर्ताओं ने देश में मोदी सरकार बनाने का भी आग्रह मतदाताओं से किया।
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने भी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मतदाताओं से सम्पर्क किया एवं नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा सरकार अच्छा काम कर रही है, अब केन्द्र में भी भाजपा की मोदी सरकार बनने की पूरी सम्भावना है ऐसे में सरगुजा लोकसभा से भाजपा सांसद विजयी होकर दिल्ली जायें तो सरगुजा को राजनैतिक लाभ मिलेगा। मोदी सरकार बनाने युवाओं में
आज जनसम्पर्क प्रचार अभियान में वरिष्ठ भाजपा नेता ललन प्रताप सिंह, प्रशांत शंकर त्रिपाठी, निर्मल पाण्डेय, अम्बिकेश केशरी, हरपाल सिंह भामरा, संजय गुप्ता बोड़ा, तजिन्दर सिंह बग्गा, शैलेश सिंह, हरमिन्दर सिंह, निश्चल सिंह, रिंकु वर्मा, बबलु सिंह, निलेश सिंह, राकेश गुप्ता, विकास पाण्डेय, मंजुषा भगत, दुधनाथ गोस्वामी, श्वेता गुप्ता, आकाश गुप्ता, मयुरी पटेल, बबली नेताम, आशा शुक्ला, उमा पाण्डेय, मनोज कंसारी, रोचक गुप्ता, संजीव वर्मा, मनीष वर्मा, प्रयाग साहु, रवि पाण्डेय, संजीत सिंह, संजीव सेठ, अभिशेक सिंह, आशुतोष सिंह, विकास ठाकुर, अश्विनी दुबे सहित भाजपा एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।