पेट्रोल,डीजल की बढ़ती कीमत के विरोध में अकलतरा विधायक चुन्नी लाल साहू सायकल चलाते विधानसभा पहुचे.…

जांजगीर चाम्पा। अकलतरा विधानसभा के कांग्रेसी विधायक चुन्नीलाल लाल साहू आज विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने सायकल चलाते सदन पहुचे। देश मे बढ़ रहे पेट्रोलियम की कीमत को लेकर विरोध जताने सभी काग्रेसी विधयकों ने बैल गाडी ,व सायकल में सदन पहुचे। पैट्रोल की भारी वृद्धि के कारण आम जनता भी त्रस्त है। वही सत्तापक्ष इस महंगाई में कुछ नही बोल रही है।