काम पर लौटे जीवन दीप के कर्मचारी, दो दिन बाद हटा कचड़ा

प्रबंधन ने हड़ताल करने वाले  कर्मचारियों को थमाया नोटिस
अम्बिकापुर

Random Image

जीवन दीप के 25 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद गुरूवार से उनके समर्थन में हड़ताल पर चले गये जीवन दीप के अन्य कर्मचारी शनिवार को वापस कार्य पर लौट गये। अस्पताल में दो दिनों से चारों तरफ गंदगी का आलम था। कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद अस्पताल की सफाई व्यवस्था दुरूस्थ हो सकी। बेदखल हुये 25 कर्मचारी अभी भी हड़ताल पर डटे हुये हैं। जो कर्मचारी आज काम पर वापस लौटे उन सभी कर्मचारियों को प्रबंधन ने दो दिनों तक अनुपस्थित रहने के कारण नोटिश थमाया है। नोटिस के माध्यम से प्रबंधन ने पूछा है कि 7 अप्रैल को बायोमैट्रिक्स में उपस्थिति दर्ज कर अपने कार्य से 7 एवं 8 अप्रैल को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने का कारण क्या है उक्त नोटिस का जवाब तत्काल 24 घंटे के अंदर आरएमओ की टीप सहित समयावधि में सिविल सर्जन के पास प्रस्तुत करने के आदेश दिये गये हैं। संतोषप्रद जवाब नहीं पाये जाने पर उनके ऊपर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात कही गई है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व जीवन दीप के 25 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद उनके समर्थन में अस्पताल के अन्य जीवन दीप कर्मचारी हड़ताल पर चले गये थे। स्वच्छक कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल में चारों ओर गंदगी का आलम देखने को मिल रहा था, वहीं मरीजों को मिलने वाले भोजन में भी लेटलतीफी देखने को भी मिली थी। शनिवार से समर्थन में गये सभी कर्मचारी वापस काम पर आज लौट गये। प्रबंधन को बिना सूचना दिये काम पर अनुपस्थित होने व बिना बताये ही वापस आने के संबंध में प्रबंधन ने वापस लौटे कर्मचारियों को नोटिस थमा दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि वे दो दिनों तक अपना समर्थन दिये अब वे उनका समर्थन नहीं कर सकते। दूसरी तरफ जिन कर्मचारियों को बेदखल किया गया था वे अभी भी हड़ताल पर बैठे हुये हैं।