कांग्रेस की गुटबाजी की भेंट चढ़ गया,, राम वन पथ गमन यात्रा का शुभारंभ !

सतना(चित्रकूट): कांग्रेस पार्टी की राम वन पथ गमन यात्रा विवादों में है,, कांग्रेस भाजपा को घेरने बड़े जोर-सोर से इस यात्रा की घोषणा की मगर खुद कांग्रेस का दांव उल्टा पड़ता दिखाई दे रहा,, आज राम वन पथ गमन यात्रा का सुभारम्भ तो हुया, लेकिन यात्रा में मुट्ठी भर कांग्रेसी नेता मौजूद रहे,, तो वहीँ जन समर्थन भी नही मिला और न ही साधू संतों ने यात्रा में रूचि दिखाई,, कांग्रेस पार्टी की आपसी गुटबाजी जरूर एक बार फिर आम हो गई।

 

 

कांग्रेस पार्टी ने पूर्व घोषणा के तहत आखिरकार आज से राम वन पथ गमन विकास यात्रा निकाली है,, मगर न वो जोश दिख रहा और न ही भीड़,, आज इस यात्रा की सुरुआत कामतानाथ के प्रथम मुखारविंद से पूजा अर्चना कर सुरू हुई, जो रामघाट, सती अनुसुइया, गुप्त गोदावरी, स्फटिक सिला, हनुमानधारा जाएगी यात्रा आज रात चित्रकूट में ही रहेगी कल सुबह कांग्रेस घोषडा पत्र निर्माण समित के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह चित्रकूट से यात्रा लेकर विरसिंगपुर के लिए रवाना होंगे,, आज की यात्रा में चित्रकूट के साधु संत ने भी दूरी बना कर रखी तो वही जन समर्थन भी नाममात्र ही रहा,, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ की भाजपा को घेरने की रणनीति कांग्रेस पर भारी पड़ती दिखी,, दरअसल सतना जिला कांग्रेस दो नेताओ के इर्द गिर्द घूम रही,, विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिंह और उनके समर्थक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा को रामपथ गवन यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई,, ऐसे में अजय सिंह राहुल गुट पूरी यात्रा से दूरी बना ली है,,  मामा राजेन्द्र सिंह और भांजा अजय सिंह राहुल के बीच जारी शीत युद्ध का असर इस यात्रा में देखने को मिल रहा,, हालांकि रामपथ गवन यात्रा के प्रदेश प्रभारी की माने तो यात्रा पूरी तरह सफल हो रही और इसका राजनीतिक फायदा कांग्रेस को मिलेगा,, इतना ही नही उनका दावा है,, कि भाजपा जय श्री राम बोलती है,, मगर कांग्रेस का नया नारा होगा जय शियराम !

 

 

कांग्रेस की यह यात्रा चित्रकूट से चलकर 9 अक्टूबर को अमरकंटक पहुचेगी और फिर जबलपुर होते हुए 14 तारीख को चित्रकूट में इस यात्रा का समापन होगा,, आज इस यात्रा में स्थानीय विधायक नीलांसू चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया,, कल और परसो यह यात्रा सतना जिले में रहेगी और फिर सहडोल जिले में प्रवेश करेगी स्थानीय विधायक की माने भाजपा का रामपथ विकास की घोषणा सिर्फ चुनावी था जो काम हुए वो भस्टाचार के भेंट चढ़ गए ऐसे में कांग्रेस ने अब रामपथ गवन विकास का संकल्प ले रही !

 

बहरहाल आज यह यात्रा चित्रकूट शहर के धार्मिक स्थानों का भृमण कर रात्रि विश्राम चित्रकूट में करेंगी,, तीन अक्टूबर की सुबह विधानसभ उपाध्यक्ष चित्रकूट से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगे,, बहरहाल आज की यात्रा जहा कांग्रेस की गुटवाजी के नाम रही,, ऐसे में ये बात साबित हो रही कि यात्रा पूरी तरह राजनैतिक है,, लोगो के आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा,, भगवान श्रीराम ने नाम अब राजनीति रोटियां सेकी जा रही ।